हरियाणा मुफ्त सिलाई मशीन योजना 2021, ऑनलाइन आवेदन, फॉर्म, लाभ, लाभार्थी, दस्तावेज, पात्रता, अधिकारिक वेबसाइट, टोल फ्री नंबर [Haryana Free Silai Machine Scheme in Hindi] (Eligibility, Documents, Official Portal, Application Online Form, Toll free Number)
हरियाणा भारत के विकसित राज्यों में गिना जाता है जहाँ महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार निरंतर योजनाएं लाते ही रहती है। हाल ही में इसी दिशा में हरियाणा सरकार ने राज्य की महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण तथा लाभकारी योजना का शुभारंभ किया है। जिसका नाम हरियाणा मुफ्त सिलाई मशीन योजना है। यहाँ हम आपको हरियाणा फ्री सिलाई मशीन योजना के बारे में बताने जा रहे हैं, तथा यह भी बताएंगे कि इस योजना का लाभ किन लोगों को प्राप्त होगा तथा इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी देंगे।
हमारे देश में ऐसी कई महिलाएं हैं, जो अपनी काबिलियत के दम पर भारत के प्रमुख पदों पर विराजित हुई है। इन सब तथ्यों को ध्यान में रखकर हरियाणा सरकार ने इस महत्वपूर्ण योजना की शुरुआत की है। महिलाओं को सिलाई तथा बुनाई के काम बहुत अच्छे लगते हैं। महिलाएं अपने घर में बैठकर निरंतर यह कार्य बड़े आसानी से कर सकती है। अतः सरकार एवम लोगों को उम्मीद है यह योजना महिलाओं के लिए एक वरदान साबित होगी।

Table of Contents
हरियाणा मुफ्त सिलाई मशीन योजना 2021
योजना का नाम | हरियाणा मुफ्त सिलाई मशीन योजना |
शुभारंभ | सन2020 |
घोषणा की गई | हरियाणा सरकार द्वारा |
लाभार्थी | हरियाणा की गरीब महिलाएं |
लाभ | मुफ्त में सिलाई मशीन |
ऑफिशियल वेबसाइट | यहाँ क्लिक करें |
टोल फ्री नंबर | 1800-180-2129 |
हरियाणा मुफ्त सिलाई मशीन योजना क्या है
हरियाणा मुफ्त सिलाई मशीन योजना हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा शुरू की गई योजना है, जिसके अंतर्गत महिलाओं को मुफ्त में सिलाई मशीन दी जाती है। जिसका इस्तेमाल करके वह आत्मनिर्भर तथा सशक्त बनने की कोशिश कर सकती है। इससे महिलाएं खुद का व्यापार शुरू कर सकती है और आमदनी प्राप्त कर सकती हैं। इसके अंतर्गत ऐसी महिलाएं जोकि आर्थिक रूप से कमजोर तथा विकलांग है। उन सब महिलाओं को इस योजना के तहत मुफ्त में सिलाई मशीन दी जा रही है. जिन गरीब महिलाओं के पास हुनर होता है परंतु उस हुनर को बाहर लाने का साधन नहीं होता है। उनके लिए इस योजना को शुरू किया गया है, तो जिन महिलाओं को सिलाई में रुचि है वह इस योजना से प्राप्त सिलाई मशीन के माध्यम से अपने हुनर को आगे बढ़ा सकती हैं और अपने गरीब परिवार की आधारभूत आवश्यकताओं की पूर्ति कर सकती है।
हरियाणा मुफ्त सिलाई मशीन योजना उद्देश्य
आबादी की दृष्टि से विशाल जनसँख्या वाले हमारे देश में अभी भी ऐसे कई गरीब परिवार है, जिनमें महिलाओं की हालत काफी दयनीय है। उन्हें दो वक्त की रोटी के लिए दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता है। इसी निर्भरता को कम करने के उद्देश्य से हरियाणा सरकार ने यह महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इस योजना के माध्यम से महिलाओं की आजीविका को बेहतर बनाया जा रहा है ताकि वह अपने बच्चों तथा स्वयं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बना सके। इससे उनके परिवार पर अतिरिक्त धनराशि का दबाव कम होगा।
हरियाणा मुफ्त सिलाई मशीन योजना विशेषताएं / लाभ
गरीब महिलाओं को फायदा :-
इस योजना का सबसे अच्छा लाभ यह है कि इसमें केवल गरीब तथा बीपीएल कार्ड धारक महिलाओं को ही इस योजना का लाभ प्राप्त होगा।
आर्थिक मदद :-
इस योजना से महिलाएं खुद का व्यापार शुरू कर सकती है। जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक दबाव नहीं पड़ेगा।
रोजगार की प्राप्ति :-
इससे महिलाओं को रोजगार प्राप्त होगा। जिससे वे आत्मनिर्भर बनेंगी. और उन्हें किसी ओर और निर्भर नहीं रहना पड़ेगा.
विकलांग महिलाओं को फायदा :-
इसकी सबसे अच्छी विशेषता यह भी है कि इसमें दिव्यांग महिलाओं को भी लाभ पहुंचाने का निर्णय लिया गया है।
सिलाई मशीन मुफ्त में :-
बाजार में इन मशीनों की कीमत 2000 से लेकर ₹3000 तक होती है, जिसे हर कोई खरीद नहीं सकता है इसीलिए इस योजना से उन्हें सिलाई मशीन मुफ्त में दी मिल रही है.
हरियाणा मुफ्त सिलाई मशीन योजना पात्रता
- आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए।
- आवेदक के पास हरियाणा का मूल निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए।
- आवेदक की आयु 20 वर्ष से लेकर 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- आवेदक केवल महिला ही होना चाहिए।
- आवेदक के परिवार की वार्षिक आय ₹12000 से कम होनी चाहिए।
- आवेदक को सिलाई और कढ़ाई का ज्ञान होना चाहिए।
हरियाणा मुफ्त सिलाई मशीन योजना आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड नंबर
- पैन कार्ड नंबर
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज का फोटो
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
हरियाणा मुफ्त सिलाई मशीन योजना ऑफिसियल वेबसाइट
हरियाणा सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना के तहत लाभार्थी यदि मुफ्त में सिलाई मशीन प्राप्त करना चाहती है तो उन्हें इस योजना की अधिकारिक वेबसाइट में जाकर खुद को रजिस्टर करना होगा. इसके लिए आप इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं.
हरियाणा मुफ्त सिलाई मशीन योजना आवेदन
यदि आप भी इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो करने पड़ेंगे, जो इस प्रकार है:-
- सबसे पहले आवेदक को हरियाणा राज्य के लेबर डिपार्टमेंट की ऑफिशियल वेबसाइट में विजिट करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने एक होमपेज नजर आएगा। यहां पर आपको हरियाणा मुफ्त सिलाई मशीन के लिए आवेदन फॉर्म डाउनलोड का विकल्प दिखाई देगा इस पर आपको क्लिक करना होगा।
- जैसे ही आप क्लिक करते हैं तो यह आवेदन फॉर्म डाउनलोड हो जाएगा। इसमें आपसे कुछ जानकारी मांगी जाएंगी जैसे आवेदक का नाम, आवेदक का पता, आधार कार्ड नंबर, पासपोर्ट साइज आदि।
- ये सारी जानकारी को उचित तरीके से भर दे और संबंधित दस्तावेजों को अटैच कर दें। अब आप इस आवेदन फॉर्म को नजदीकी संबंधित कार्यालय में जमा कर दें।
- इसके बाद कार्यालय द्वारा आपके आवेदन फॉर्म को अधिकारी के माध्यम से सत्यापित किया जाएगा।
- यदि आप के फॉर्म में किसी प्रकार की गलती है तो आपको सूचित किया जाएगा अन्यथा फॉर्म को अप्रूव करके आपको मशीन प्रदान कर दी जाएगी।
इस तरह से आप इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
हरियाणा मुफ्त सिलाई मशीन योजना हेल्पलाइन नंबर
इस योजना के अंतर्गत अभी तक कोई भी हेल्पलाइन नंबर जारी नहीं किया गया है। जैसे ही इसे जारी किया जायेगा इसकी पूरी जानकारी आपको दे दी जाएगी.
इस तरह से अब महिलाएं अपने आप आपको आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में आगे बढ़ सकती है. और पैसे कमाते हुए खुद का एवं अपने परिवार का ख्याल रख सकती हैं.
FAQ
Q : हरियाणा मुफ्त सिलाई मशीन योजना का लाभ किन लोगों को प्राप्त होगा ?
Ans : केवल हरियाणा राज्य की गरीब महिलाओं को प्राप्त होगा।
Q : क्या हरियाणा मुफ्त सिलाई मशीन योजना का लाभ विधवा और विकलांग महिलाओं को भी प्राप्त होगा ?
Ans : हां इस योजना का लाभ हरियाणा की विधवा तथा विकलांग दोनों ही महिलाओं को भी प्राप्त होगा।
Q : हरियाणा मुफ्त सिलाई मशीन योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए महिला की आयु कितनी होनी चाहिए ?
Ans : महिलाओं की न्यूनतम आयु 20 वर्ष तथा अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए।
Q : हरियाणा मुख्यमंत्री योजना के अंतर्गत कितनी सिलाई मशीन मुफ्त में दी जाएंगी ?
Ans : केवल एक मशीन ही लाभार्थी को दी जाएंगी।
अन्य पढ़ें –