अमरनाथ यात्रा 2021, रजिस्ट्रेशन, फॉर्म, डाउनलोड, ऑनलाइन, कैसे करें (Amarnath Yatra Registration Form, Online Download, shriamarnathjishrine.com/ , in Hindi)
भारत के प्रसिद्ध चार धामों के अलावा अमरनाथ की यात्रा करने के लिए सब बेताब रहते है। अमरनाथ यात्रा पर जाना इतना आसान भी नहीं है जितना हम समझते है। अमरनाथ यात्रा पर जाने से पहले आपको इस के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना होता है। रजिस्ट्रेशन करवाने के बाद आप आसानी से अमरनाथ बाबा की यात्रा कर सकते है। लोगों को अमरनाथ की यात्रा करवाने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा एक योजना चलाई जाती है जिसके तहत भक्तजनों का रजिस्ट्रेशन किया जाता है। रजिस्ट्रेशन करने के बाद भक्तों को यात्रा पर भेजा जाता है। 2021 के लिए भी आवेदन चालु हो गये है जिसके बारे में आगे बताया गया है।

Table of Contents
अमरनाथ यात्रा के रजिस्ट्रेशन की जानकारी
योजना का नाम | अमरनाथ यात्रा |
रजिस्ट्रेशन चालु होने की दिनांक | अप्रैल 2021 |
किन लोगों का होगा रजिस्ट्रेशन | जिनकी आयु 13 से 75 साल के मध्य हो |
मेडिकल कराने की दिनांक | मार्च 2021 |
यात्रा चालु होने की दिनांक | 28 जून |
रजिस्ट्रेशन फिस | 200 प्रति व्यक्ति |
फॉर्म भेजने का पोस्टल चार्ज | 10 रूपये प्रति फॉर्म |
आधिकारिक वेबसाइट | shriamarnathjishrine.com |
मेडिकल टेस्ट कैसे करवाएं
अमरनाथ बाबा की यात्रा के लिए जो भी रजिस्ट्रेशन करवाना चाहते है उनके लिए मेडिकल टेस्ट कराना जरूरी है। मेडिकल टेस्ट आप अपने नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र यानी सरकारी अस्पताल से करवा सकते है। 2021 की अमरनाथ बाबा की यात्रा के लिए मेडिकल की दिनांक 15 मार्च 2021 जारी की गई है। 15 मार्च 2021 के बाद के मेडिकल वाले भक्तगन ही इस यात्रा का लाभ ले सकेंगे। 15 मार्च से पहले के मेडिकल वाले लोगों को भी सलाह दी जाती है की वे अपना मेडिकल टेस्ट एक बार वापस करवा ले।
रजिस्ट्रेशन कैसे करवाएं
रजिस्ट्रेशन कराने के लिए आपको सबसे पहले इसके लिए एक फॉर्म भरना होता है जो की दो पेज का होता है। आवेदन फार्म भरने के बाद उस फॉर्म को आपको बैंक में जमा करवाना होता है। अमरनाथ बाबा की यात्रा के लिए के रजिस्ट्रेशन के लिए कुछ चुनिन्दा बैंकों को आरक्षित किया गया है जिनकी लिस्ट आगे आपको बताई गई है। इन बैंकों में अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म और साथ में रजिस्ट्रेशन फीस 200 रुपये भी जमा कराने होते है।
आपके फार्म को भर कर बैंक में जमा करवाने पर आपको वहां से 3 – 4 पेज का एक फार्म वापस दिया जाता है जिसे आपको संभाल कर रखना होता है और यात्रा के दौरान उस फॉर्म को साथ रखना होता है, वही आपको गेट पास होता है। अमरनाथ यात्रा के लिए इस लिंक की सहायता से फॉर्म को डाउनलोड कर सकते है।
अमरनाथ बाबा की यात्रा के रजिस्ट्रेशन के लिए आवश्यक दस्तावेज
अमरनाथ बाबा की यात्रा के रजिस्ट्रेशन के लिए कुछ आवश्यक दस्तावेजों की आवश्यकता होती है जो की निम्न है।
- आवेदन फॉर्म – भक्तजनों को अमरनाथ बाबा की यात्रा के लिए एक आवेदन फार्म की आवश्यकता होती है जिसे आप ऊपर दिए गये लिंक से डाउनलोड कर सकते है। इस फॉर्म को डाउनलोड करके इसमें मांगी गई जानकारी को सही व सटीक भरना होगा।
- पासपोर्ट साइज फोटो – आवेदकों को अपने नये खीचे गये फोटो भी इस फार्म के साथ लगाने होते है। आवेदन प्रपत्र के साथ 4 फोटो को लगाना अनिवार्य है।
- संपर्क की जानकारी – आवेदक को यात्रा फॉर्म में अपनी सम्पर्क की जानकारी भी भरनी होता है, जैसे मोबाइल नंबर, ईमेल का पता, घर का पता। अगर आप ग्रुप में रजिस्टर करवाते है तो उस स्थिति मे लीडर की ईमेल आईडी व लीडर का मोबाइल नम्बर भी भरना अनिवार्य होता है।
किन – किन बैंकों से होगा रजिस्ट्रेशन
अमरनाथ बाबा की यात्रा के लिए शुरुआती समय में केवल एक ही बैंक जम्मू & कश्मीर बैंक, जरिये रजिस्ट्रेशन होता था। वर्तमान में भारत की 3 बैंकों को इसमे जोड़ा गया है जिसमे यश बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और जम्मू & कशमीर बैंक शामिल है। इन बैंकों की किसी भी शाखा से आप अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते है।
इन बैंकों की पूरे भारत में किसी भी शाखा से अपना रजिस्ट्रेशन करवा पायेंगे। इन बैंकों के माध्यम से ही आपको यात्रा की फीस भी करवानी होती है। इन बैंको की किन शाखाओं से आप अपना रजिस्ट्रेशन करवा पायेंगे उन बैंक की शाखाओं की लिस्ट आपको इस लिंक में बताई गई है। इन शाखाओं से आप अपना रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे।
अमरनाथ यात्रा के लिए मुख्य दिनांक
बाबा बर्फानी अमरनाथ की यात्रा के लिए कुछ दिनांक काफी महत्वपूर्ण है जिनके बारे में आपको जानना जरूरी है।
- मेडिकल कराने की दिनांक 15 मार्च 2021
- यात्रा के लिए रजिस्टर कराने की दिनांक 1 अप्रैल 2021
- यात्रा की दिनांक 28 जून 2021
अमरनाथ यात्रा के लिए किस प्रकार करें दान
अगर आप अमरनाथ बोर्ड के जरिये दान करना चाहते है तो इसके लिए आप ऑनलाइन भी दान कर सकते है जिसका प्रोसेस आगे बताया गया है।
- Step 1 – सबसे पहले आपको अमरनाथ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर आना होगा।
- Step 2 – इस वेबसाइट पर आने के बाद आपको ऊपर की साइड Donate Online का ऑप्शन दिखाई देगा जिसके जरिये आप ऑनलाइन डोनेट कर सकते है।
- Step 3 – डोनेट करने के लिए 2 तरह के ऑप्शन दिये गये है पहला ऑनलाईन, जिसके लिए खाता नंबर आपको इस लिंक के जरिये मिल जायेंगे, दूसरा ऑनलाइन, जिसका लिंक भी आपको इस पेज पर मिल जाएगा।
डोनेट करने के लिए आप किसी भी मेथड का उपयोग कर सकते है।
अमरनाथ यात्रा के बारे में कुछ जानकारी
भारत का सबसे ऊंचा तीर्थ स्थल जो की समुद्र तट से लगभग 3880 मीटर की ऊंचाई पर है, के लिए 28 जून से यात्रा का श्रीगणेश हो जाएगा। जैसा की इस यात्रा के लिए पहले से तय होता है की यह रक्षाबंधन तक चलती है, इस बार भी रक्षाबंधन तक की इस योजना का संचालन किया जाएगा। बोर्ड की 40 वी मीटिंग में इस बात पर मुहर लगी की इस बार यह यात्रा 28 जून से शुरू होगी।
इस यात्रा में कोरोना के प्रोटोकॉल के लिए नियमों में बदलाव किया जा सकता है। इस यात्रा में मुख्य रोल निभाने वाली जम्मू एंड कश्मीर बैंक भी अपनी सहभागिता निभाने को तैयार है। बैंक ने कहा है की रजिस्ट्रेशन करने के लिए पूरी तैयारियां हो चुकी है।
निष्कर्ष
बाबा बर्फानी अमरनाथ की यात्रा करना सबके जीवन का उद्देश्य होता है। अगर आप भी बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जाना चाहते है तो आप इस प्रोसेस के जरिये अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते है। उम्मीद करते है आपको यह लेख पसंद आया होगा। आप अपने सुझाव हमें नीचे कमेंट करके बता सकते है।
FAQ
Q : अमरनाथ की यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कब से चालु होंगे ?
Ans : अमरनाथ की यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन के लिए रजिस्ट्रेशन की दिनांक 1 अप्रैल 2021 रखी गई है।
Q : क्या अमरनाथ यात्रा के लिए मेडिकल जरूरी है ?
Ans : हा! अमरनाथ यात्रा के लिए मेडिकल एक आवश्यक दस्तावेज है।
Q : 2021 मे अमरनाथ की यात्रा कब शुरू होगी ?
Ans : अमरनाथ की यात्रा 2021 में 28 जून से शुरू होगी।
Q : अमरनाथ की यात्रा करने के लिए कितने दिनों का समय लगता है ?
Ans : अमरनाथ की यात्रा 3-5 दिनों में पूरी होती है। अमरनाथ का रास्ता काफी सकड़ा है।
Q : क्या अमरनाथ यात्रा के लिए पासपोर्ट जरूरी है?
Ans : अमरनाथ की यात्रा के दौरान आपको कई सारे अन्य दस्तावेजों को साथ मे लगाना पड़ता है जैसे वोटर आईडी, पासपोर्ट इत्यादि।
अन्य पढ़ें –